छत्तीसगढ़ में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के तबादले पर रोक के निर्देश

feature-top

राज्य शासन ने जनगणना 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अहम आदेश जारी किया है। निर्देशों के मुताबिक, जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का फिलहाल तबादला नहीं किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से पूरी हो सके।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के परिपत्र में बताया गया है कि 25 जून 2025 से लागू स्थानांतरण प्रतिबंध यथावत रहेगा। केवल विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही तबादले की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य होगी।


feature-top