पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों में आज 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा।

feature-top

अनियमितताओं की शिकायतों के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि मगराहट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान होगा।


feature-top