उत्तर प्रदेश : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अस्पताल में भर्ती

feature-top

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोडियम का स्तर कम होने के कारण बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया, "सोडियम का स्तर कम होने के कारण अजय राय बेहोश हो गए और उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर बेहोश हुए। पूरे दिन वे पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और हवाई अड्डे भी गए थे।"


feature-top