कांकेर: IED धमाके में डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के 3 जवान शहीद

feature-top

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। कोरोसकोडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान IED को डिफ्यूज कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान परमानंद कोमरा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कांकेर रेफर किया गया है। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


feature-top