छत्तीसगढ़ में LPG गैस घोटाला: प्लांट में खड़े टैंकरों से चुराई गई 1.5 करोड़ की 90 टन गैस

feature-top

महासमुंद में एलपीजी गैस की कालाबाज़ारी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि प्लांट की सुरक्षा के लिए रखे गए 6 गैस कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन गैस गायब की गई, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह गड़बड़ी मार्च के आखिरी सप्ताह से 6 अप्रैल 2026 के बीच हुई। मामले में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष ठाकुर, डायरेक्टर सार्थक ठाकुर और प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव पर मिलीभगत का आरोप है। आरोप है कि गैस निकालकर अलग-अलग टैंकरों के जरिए बाजार में बेची गई।


feature-top