गोवा: जंगल में बाघ का मिला शव, दांत-नाखून गायब

feature-top

गोवा के धरबंदोरा क्षेत्र में सकोर्डा के जंगलों में एक वयस्क बाघ मृत पाया गया, जिसके दांत और नाखून गायब थे। इस घटना ने संभावित शिकार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और राज्य में बाघ अभयारण्य घोषित करने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की सिफारिश को लागू करने की मांग को फिर से तेज़ कर दिया है।


feature-top