बंगाल : फाल्टा में 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी

feature-top

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर "गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन" का हवाला देते हुए पुनर्मतदान की घोषणा की है।

चुनाव आयोग ने बताया कि सहायक मतदान केंद्रों सहित निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को नए सिरे से मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा और मतों की गिनती 24 मई को होगी।


feature-top