स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में बाल मधुमेह पर दिशानिर्देश जारी किए

feature-top

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में संपन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बच्चों में मधुमेह पर मार्गदर्शन दस्तावेज़ जारी किया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

दिशानिर्देश दस्तावेज़ के माध्यम से पहली बार बाल मधुमेह की जांच, निदान, उपचार और दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए एक संरचित और मानकीकृत राष्ट्रीय ढांचा स्थापित किया गया है। इस पहल से भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने बाल मधुमेह की देखभाल को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत किया है।


feature-top