छुरा-राजिम रोड पर दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

feature-top

गरियाबंद जिले के छुरा-राजिम मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के वाहन और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के समय चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल से सफर कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


feature-top