कर्नाटक: BJP के जीवराज ने MLA के तौर पर ली शपथ, CM सिद्धारमैया ने लगाया धांधली का आरोप

feature-top

कर्नाटक में BJP विधायक डीएन जीवराज ने श्रृंगेरी विधानसभा सीट से दोबारा मतगणना के बाद आधिकारिक रूप से विधायक पद की शपथ ले ली। हाई कोर्ट के आदेश पर पोस्टल बैलेट की पुनर्गणना कराई गई थी, जिसके बाद 3 मई को उनके चुनाव को वैध ठहराया गया। यह फैसला मूल विधानसभा चुनाव के करीब तीन साल बाद आया। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए धांधली के आरोप लगाए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।


feature-top