'विविधता ही भारत की ताकत है': सबरीमाला से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय सभ्यता की असली ताकत उसकी बहुलता और विविधता में निहित है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि सबरीमाला मामले में नौ जजों की संविधान पीठ जो फैसला सुनाएगी, उसका प्रभाव केवल किसी एक धर्म तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी भारतीय सभ्यता पर पड़ेगा। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने यह बात दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं को समुदाय से बाहर किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर वरिष्ठ वकील रामचंद्रन की दलीलें सुनते हुए कही।


feature-top