छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 11 वकीलों को बनाया सीनियर एडवोकेट, जारी हुई अधिसूचना

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए 11 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के रूप में डेसिग्नेट किया है। हाईकोर्ट की फुल बेंच से मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल की ओर से 28 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की गई। यह नियुक्ति एडवोकेट्स एक्ट 1961 की धारा 16 और हाईकोर्ट नियम 2025 के तहत की गई है।


feature-top