डीएमके और एआईएडीएमके, जो जीवन भर एक-दूसरे के दुश्मन रहे हैं, विजय को रोकने के लिए एकजुट हो रहे : कांग्रेस सांसद

feature-top

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) के बीच कथित गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि ये दोनों द्रविड़ पार्टियां केवल अभिनेता-राजनेता विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए एकजुट हो रही हैं। 

विरुधुनगर से कांग्रेस सांसद टैगोर ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने डीएमके-एआईएडीएमके के गठबंधन की अफवाहों को तमिलनाडु विरोधी बताया। उन्होंने लिखा, “दो द्रविड़ पार्टियां। जीवन भर की दुश्मन। रातोंरात एक हो गईं। तमिलनाडु के लिए नहीं। धर्मनिरपेक्षता के लिए नहीं। सिर्फ एक आदमी, विजय को रोकने के लिए।”


feature-top