रायपुर: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर उग्र हुआ NSUI प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

feature-top

रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन उग्र हो गया। सीएम हाउस घेराव के लिए जुटे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद जमकर झूमाझटकी और पथराव हुआ। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय के पास एनएसयूआई कार्यकर्ता दोपहर में एकत्र हुए थे। करीब एक घंटे तक भाषणों के बाद कार्यकर्ता आगे बढ़े। पुलिस ने प्रेस क्लब से बंजारी बाबा चौक तक कई लेयर में बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने तीन लेयर तोड़ दीं। इसके बाद पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी।


feature-top