कांकेर: 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने की खबर, प्रशासन में हड़कंप

feature-top

कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल में रहने वाली 35 युवतियों को नौकरी देने के नाम पर झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। जिन युवतियों को बंधक बनाया गया हैं, उनमें से एक युवती ने अपने साथ हुए आपबीती को मैसेज के माध्यम से गाँव के युवक को भेजा। जिसके बाद से गाँव में माहौल गरमा गया है। युवतियों को छुड़ाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
 


feature-top