छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारियों का 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

feature-top

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने राज्य शासन से पहले अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को मई महीने के वेतन से नई दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं, जनवरी से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों के एरियर का भुगतान मई से अगस्त 2026 के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।


feature-top