दिल्ली मंदिर और हरियाणा मिलिट्री कैंप पर हमले की ISI साज़िश बेनकाब

feature-top

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने शहज़ाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े गुर्गों के जरिए दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक मशहूर ढाबे और हरियाणा के एक मिलिट्री कैंप पर हमले की साज़िश रची थी। जांच में यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को भी निशाना बनाने की योजना थी। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा चलाए गए 'गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0' के दौरान हुआ, जिसके तहत कई राज्यों से इस मॉड्यूल से जुड़े नौ कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और संभावित हमले की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।


feature-top