लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठना चाहती डीएमके, सांसद कनिमोझी ने ओम बिरला को लिखा पत्र

feature-top

तमिलनाडु में चुनावी नतीजे के बाद राजनीतिक स्थिति बदल गई है। डीएमके और कांग्रेस के बीच चुनाव से पहले बना गठबंधन टूट चुका है। अब डीएमके ने संसद में कांग्रेस के पास से सीट बदलने की भी मांग कर दी है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डीएमके ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा में पार्टी सदस्यों के बैठने की जगह में बदलाव की मांग की है। पत्र में बदले हुए राजनीतिक हालात का ज़िक्र किया गया है।


feature-top