पंजाब भाजपा ने नेताओं पर कथित हमले के बाद आम आदमी पार्टी की आलोचना करी

feature-top

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंजाब में भाजपा कार्यालयों और नेताओं पर हमला करके एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन को "खुलेआम गुंडागर्दी" में बदल दिया।

अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से बालाचौर के विधायक सुखविंदर सुखी पर आरोप लगाया, जो हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन पर आरोप है कि वे अपने समर्थकों के साथ बालाचौर (नवांशहर) स्थित भाजपा जिला कार्यालय में घुस गए और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भाजपा नेताओं पर हमला किया और संपत्ति में तोड़फोड़ करी।


feature-top