छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिकलबॉल लीग 13-14 मई को, ट्रॉफी अनावरण और प्लेयर्स ऑक्शन संपन्न

feature-top

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा 13 और 14 मई को श्याम नगर स्थित स्प्लैश एंड स्मैश पिकलबॉल कोर्ट में छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिकलबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता से पहले होटल किंग्सवे में ट्रॉफी अनावरण और प्लेयर्स ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कॉरपोरेट कनेक्ट के मेंबर संदीप शर्मा रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में बबुआ डॉट कॉम एवं समअप के डायरेक्टर सुमित कटारिया, पीकल प्रो टीम ऑनर प्रभात पट्टावी और वीआईपी क्लब रेंजर्स के टीम ऑनर चरणदीप सिंह खनुजा मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर छह टीमों—कॉनक्रिट कोर्ट किंग, टीम वीजीआर, टॉप कोर्ट टाइटन्स, फैंटम पैडलर्स, वीआईपी क्लब रेंजर्स और पीकल प्रो ने खिलाड़ियों की बोली लगाई। लीग की खास बात यह है कि खिलाड़ियों को उनके ऑक्शन मूल्य का 15 प्रतिशत कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं विजेता टीम को 1 लाख रुपये और उपविजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक टीम को लिटिल चैंप ब्रांड एंबेसडर के रूप में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग का एक खिलाड़ी भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव रूपेंद्र सिंह ने किया।


feature-top