HC ने FIFA World Cup के प्रसारण की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने FIFA World Cup 2026 के प्रसारण की मांग वाली एक याचिका पर केंद्र और प्रसार भारती से उनका पक्ष पूछा है। यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होने वाला है। 

वकील अवधेश बैरवा ने केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की कि उद्घाटन मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के प्रसारण अधिकार प्रसार भारती के पक्ष में अंतरिम उपाय के रूप में अधिग्रहित किए जाएं। अंतिम राहत के रूप में, याचिकाकर्ता ने प्रार्थना की कि सभी 104 मैचों के अधिकार अधिग्रहित किए जाएं। न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने याचिका पर नोटिस जारी किया और सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित करी। 


feature-top