मणिपुर : कुकी चर्च के 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या

feature-top

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर तत्काल नाकाबंदी कर दी गई और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

मृतकों में थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के तीन चर्च नेता शामिल थे, जिनमें मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (एमबीसी) के पूर्व महासचिव रेव. वी. सिटलहो भी थे। अन्य दो लोगों की पहचान रेव. वी. काइगौलुन और पादरी पाओगौलेन के रूप में हुई है।


feature-top