NTA रद्द हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा का पुनः आयोजन की घोषणा करेगा जल्द

feature-top

3 मई को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से दोबारा आयोजित करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि MBBS पाठ्यक्रमों के नए शैक्षणिक सत्र में देरी न हो।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि संशोधित परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। नई समय सारिणी जल्द ही NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।


feature-top