मणिपुर : तीन हत्याओं के बाद बंधक बनाए गए 31 लोग रिहा; 7 अभी भी बंधक

feature-top

मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों में हालिया हिंसा के बाद सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाए गए विभिन्न समुदायों के 38 लोगों में से 31 को रिहा कर दिया गया है। यह रिहाई मणिपुर सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के बीच हुई है।

13 अप्रैल को कांगपोकपी में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या करने और चार अन्य को घायल करने के बाद सशस्त्र समूहों ने नागरिकों को बंधक बना लिया था। इस घटना में एक नागरिक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी और उसकी पत्नी घायल हो गई थी।


feature-top