NEET-UG पेपर लीक: महाराष्ट्र के लातूर में कोचिंग संस्थान का निदेशक हिरासत में

feature-top

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET)-UG 2026 के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग संस्थान के निदेशक शिवराज मोटेगांवकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

रेनुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (आरसीसी) चलाने वाले मोटेगांवकर को सीबीआई द्वारा जांच का दायरा बढ़ाने के बाद पूछताछ के लिए पुणे स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया।

आरसीसी के मॉक टेस्ट के कई प्रश्न कथित तौर पर 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नों से मिलते-जुलते थे। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने लातूर स्थित कोचिंग संस्थान और उससे संबंधित परिसरों में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।


feature-top