पश्चिम बंगाल: टीएमसी विधायक दिलीप मंडल का बेटा हथियारों के साथ गिरफ्तार

feature-top

पुलिस ने टीएमसी विधायक दिलीप मंडल के बेटे अर्घ्य मंडल और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बक्खाली-फ्रेजरगंज में हथियारों के साथ पकड़ा गया। उनके पास से दो पिस्तौल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। अर्घ्य मंडल पर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का भी आरोप है। विधायक खुद फिलहाल फरार हैं।


feature-top