दिल्ली : टैक्सी और ऑटो यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

feature-top

दिल्ली और आसपास के शहरों में वाणिज्यिक वाहन संघों ने 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कैब, ऑटो-रिक्शा और कई अन्य परिवहन सेवाएं ठप्प हो जाएंगी।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) और यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ऑल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशंस (UFTA) के बैनर तले 68 से अधिक परिवहन संघों के इस "चक्का जाम" विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

संघों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतें, किराए में कोई बदलाव न होना और परिचालन खर्चों में वृद्धि ने चालकों को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है।


feature-top