लेह : सेना का 'चीता' हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ

feature-top

लद्दाख के लेह के पास पहाड़ी तांगस्ते क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय सेना के तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। चीता नामक इस हेलीकॉप्टर में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और दो मेजर सवार थे l 

एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे, जबकि तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता यात्री के रूप में सवार थे। तीनों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मेजर जनरल मेहता की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


feature-top