सुप्रीम कोर्ट में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की गतिविधियों के खिलाफ CBI जांच की मांग वाली याचिका दायर

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की मुख्य मांगें l सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस नई याचिका में निम्नलिखित प्रमुख मांगें की गई हैं:

  • CBI जांच और FIR: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभियान, इससे जुड़े लोगों और सोशल मीडिया गतिविधियों की सीबीआई (CBI) से गंभीर जांच कराई जाए और उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो.
  • न्यायिक गरिमा का दुरुपयोग: याचिका में आरोप है कि यह संगठन सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और न्यायिक गरिमा को ठेस पहुंचाकर अनुचित लाभ ले रहा है.
  • फर्जी वकीलों के सिंडिकेट की जांच: याचिकाकर्ता ने 'फर्जी वकीलों' (Fake Advocates) के उस पूरे गिरोह की भी जांच की मांग की है जो फर्जी डिग्री के सहारे कोर्ट परिसर में सक्रिय हैं और व्यवस्था को निशाना बना रहे हैं.
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का रुख: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने भी इस पर चिंता जताई है कि फर्जी डिग्री धारकों के कारण वास्तविक और योग्य वकीलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए कोर्ट कैंपस की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसी जांच जरूरी है। 

feature-top