केंद्र ने देश को आर्थिक संकट में धकेला: अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसने देश को "गंभीर आर्थिक संकट" में धकेल दिया है। 

समाजवादी पार्टी (एसपी) के एक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और पूछा कि 12 साल सत्ता में रहने के बाद अर्थव्यवस्था की इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है।

यादव ने ये टिप्पणियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के राज्य मुख्यालय में संबोधित करते हुए करी।

 


feature-top