बंगाल : नीलम मीना नई मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

feature-top

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीलम मीना को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने मनोज कुमार अग्रवाल का स्थान लिया है, जिन्हें हाल ही में मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को मीना की नियुक्ति की आधिकारिक सूचना दे दी है। 1998 बैच की आईएएस अधिकारी मीना को राज्य सरकार के कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं दिए जाएंगे।


feature-top