भारत में अब तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया: स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

feature-top

सरकार ने कहा है कि देश में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में किसी भी संभावित प्रकोप को रोकने के लिए तैयारियों और निगरानी उपायों की समीक्षा भी करी । 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान, नड्डा ने इबोला को लेकर वैश्विक चिंता के बीच देश की तैयारियों का आकलन किया और निर्देश दिया कि सभी निवारक तंत्र पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहें।


feature-top