तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने नई फिल्मों की रिलीज के लिए नए स्क्रीनिंग नियमों की घोषणा

feature-top

तमिल फिल्म उद्योग के लिए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने नई फिल्मों की रिलीज के लिए नए स्क्रीनिंग नियमों की घोषणा की है। राज्य भर के सिनेमाघरों में अब किसी भी नई तमिल फिल्म की रिलीज के पहले सात दिनों तक प्रतिदिन पांच शो दिखाए जा सकेंगे।

यह निर्णय एक बैठक के बाद लिया गया है, जिसमें तमिल फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विजय से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की थी। उनकी प्रमुख मांगों में से एक यह थी कि दैनिक स्क्रीनिंग की सीमा में ढील दी जाए ताकि नई फिल्में शुरुआती सप्ताह में अधिकतम राजस्व अर्जित कर सकें।


feature-top