क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक : हिंद-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक विकास और स्थिरता का वाहक बना रहना चाहिए - जयशंकर

feature-top

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को वैश्विक विकास और स्थिरता के प्रमुख इंजन के रूप में कार्य करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में आर्थिक अवसरों का विस्तार करने में क्वाड की केंद्रीय भूमिका होनी चाहिए।

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए "विश्वसनीय और पारदर्शी" साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने भाग लिया और जयशंकर ने चर्चाओं की अध्यक्षता करी ।


feature-top