कसौली : जंगल में भीषण आग, आग बुझाने भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर तैनात

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि कसौली के एक वन क्षेत्र में आग लग गई और आग बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना के कम से कम दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना कसौली स्थित वायुसेना स्टेशन के पास मिली थी।

आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग की टीमें और कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में असफल रहीं।

इसके बाद भारतीय वायु सेना ने आग बुझाने के लिए, खासकर जंगल के दुर्गम क्षेत्रों में, अपने मिल मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात किए। आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना झील से भी पानी लिया गया।


feature-top