कर्नाटक : 'सिद्धारमैया ने समझौता किया', पूर्व सीएम का बड़ा दावा

feature-top

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिल्ली में हुई बैठक को "नियमित" बताने और नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को खारिज करने के बावजूद सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने तंज कसते हुए दावा किया है कि सिद्धारमैया "समझौते के जाल में फंस चुके हैं।" बोम्मई ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने पार्टी में हेरफेर और जोड़-तोड़ करके यह पदोन्नति हासिल की थी। कांग्रेस जहां आंतरिक कलह को दबाने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे सत्ता के लिए चल रही आपसी खींचतान बताकर हमलावर है।


feature-top