असम : विधानसभा में UCC बिल पास, 4 राज्यों में 'समान नागरिक संहिता'

feature-top

असम विधानसभा से समान नागरिक संहिता (UCC) पास हो गया है. असम की हिमंता बिस्व सरमा सरकार ने UCC को लागू करने की बात पहले ही कही थी. आज असम विधानसभा से UCC से जुड़ाव प्रस्ताव पास कर दिया गया. समान नागरिक संहिता को पास करने वाला असम देश का चौथा राज्य बन गया है. सबसे पहले उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने UCC को पास किया था. उसके बाद गोवा और गुजरात में भी UCC को पास किया जा चुका है. इसे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों का समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस और सरकार का हिस्सा न होने वाले दूसरे दलों ने इसका विरोध किया।


feature-top