BJP ने बदली संगठन, 3 राज्यों में नए अध्यक्षों की घोषणा

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन राज्यों और दिल्ली के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली को लेकर रही, जहां केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 

हर्ष मल्होत्रा फिलहाल केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं। वह पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और लंबे समय से दिल्ली बीजेपी संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने राजधानी की नगर राजनीति और संगठन—दोनों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

दिल्ली के अलावा बीजेपी ने त्रिपुरा, हरियाणा और पंजाब में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसे पार्टी के संगठनात्मक चुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी राज्यों में नेतृत्व को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।


feature-top