जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शेरूवाली के छठे दिन राजौरी में आतंकियों के ठिकानों पर हमला

feature-top

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे ऑपरेशन शेरूवाली के छठे दिन सुरक्षा बलों ने डोरीमल-गंभीर मोघला जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर हमला तेज कर दिया। ड्रोन निगरानी में जंगल के भीतर 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद जवानों ने ठिकानों की ओर कई रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे। सुरक्षा बलों का उद्देश्य आतंकियों को बाहर निकलने पर मजबूर करना और उनकी लोकेशन का पता लगाना था।


feature-top