मणिपुर : वैश्विक संकट का असर VIP काफिले होंगे छोटे, सरकारी खर्च पर लगाम

feature-top

मणिपुर सरकार ने बढ़ती वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि VIP काफिलों (Convoys) का आकार घटाया जाएगा, गैर-जरूरी सरकारी खर्चों पर रोक लगाई जाएगी और सरकारी फंड से होने वाली विदेशी यात्राओं को फिलहाल स्थगित किया जाएगा।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने राज्यों और नागरिकों से ईंधन की बचत, अनावश्यक खर्च कम करने और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए मितव्ययिता अपनाने का आग्रह किया था। हाल के सप्ताहों में केंद्र सरकार और कई राज्यों ने भी VIP काफिलों के आकार कम करने तथा ईंधन बचत से जुड़े कदम उठाए हैं।


feature-top