‘कॉकरोच जनता पार्टी’ विवाद पर RSS : मतभेदों को सनसनी न बनाएं

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आए “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचार, बहस और असहमति स्वाभाविक हैं, इसलिए ऐसी आवाज़ों को “चौंकाने वाली” या असामान्य घटना की तरह नहीं देखना चाहिए।नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अंबेकर ने कहा कि भारत एक जागरूक और लोकतांत्रिक समाज है, जहां पारदर्शी चुनाव, स्वतंत्र मीडिया और सोशल मीडिया जैसे खुले मंच मौजूद हैं। ऐसे में विभिन्न मुद्दों पर लोगों की राय सामने आना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि वह हर तरह की आवाज़, भावना और मत को अपने भीतर समाहित कर सकता है। RSS का मानना है कि युवाओं, विशेषकर Gen Z, का देश और संविधान पर भरोसा है तथा वे अपनी बात लोकतांत्रिक तरीकों से रखते हैं।


feature-top