‘बांग्लादेश जिंदाबाद कांग्रेस का सिद्धांत’ : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हमला

feature-top

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत-बांग्लादेश के बीच 1982 के गंगा-तीस्ता जल बंटवारे समझौते को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करते हुए ऐसे फैसले लिए, जिनसे बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के किसानों के हित प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर किए गए अपने बयान में दुबे ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा बांग्लादेश के पक्ष में रही हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “बांग्लादेश जिंदाबाद” कांग्रेस का मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है।


feature-top