NEET-CBSE के बाद अब CUET पर बवाल, परीक्षा प्रबंधन पर उठे सवाल

feature-top

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। परीक्षा परिणाम और प्रक्रिया में हुई देरी को लेकर छात्रों और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार तथा National Testing Agency की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विवाद तब बढ़ा जब कई छात्रों ने परीक्षा कार्यक्रम, उत्तर कुंजी और परिणाम प्रक्रिया में देरी की शिकायत की। सोशल मीडिया पर “पहले NEET, फिर CBSE, अब CUET” जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे, जिसके बाद परीक्षा प्रबंधन को लेकर बहस तेज हो गई। 

CUET-UG 2026 में देरी को लेकर NTA सफाई दे रही है, लेकिन परीक्षा प्रबंधन को लेकर उठे सवालों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की व्यवस्था को राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के केंद्र में ला दिया है।


feature-top