बलरामपुर : बारिश में भीगा धान, गम्हरिया केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

feature-top

बलरामपुर जिले के गम्हरिया धान संग्रहण केंद्र में हालिया बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में धान भीगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण बारिश का पानी सीधे धान के स्टॉक तक पहुंच गया। घटना के बाद संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। किसानों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि धान को तिरपाल से ठीक तरह नहीं ढका गया था और भंडारण की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इससे सरकारी खरीदी के तहत जमा किए गए धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। SDM ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और यह पता लगाने को कहा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


feature-top