भारत और अमेरिका के बीच चार दिन की व्यापार वार्ता

feature-top

अमेरिका और भारत के मुख्य वार्ताकार अंतरिम व्यापार समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार से यहां चार दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे, जिसका ढांचा फरवरी में तय किया गया था। 

अमेरिकी दल का नेतृत्व उसके मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे। भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन हैं, जो वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक बीटीए के तहत बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन और आर्थिक सुरक्षा संरेखण जैसे कई क्षेत्रों पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।


feature-top