JEE Advanced 2026 : नतीजे घोषित; स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण यहां देखें

feature-top

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक जेईई वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए लिंक : https://cdata.jeeadv.ac.in/result2026/

जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए कुल 187,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 179,694 उम्मीदवार 17 मई, 2026 को आयोजित परीक्षा के पहले और दूसरे दोनों भागों में उपस्थित हुए। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों में से 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण उम्मीदवारों में 10,107 महिलाएं हैं।

JEE Advanced 2026 स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के चरण

  • JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://cdata.jeeadv.ac.in/result2026/
  • होमपेज पर "JEE Advanced Results 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें:
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका JEE Advanced 2026 परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें।

 


feature-top