पश्चिम बंगाल : कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, आज 35 मंत्री लेंगे शपथ

feature-top

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार अपने पहले बड़े कैबिनेट विस्तार की तैयारी में है। राज्य सरकार में कुल 35 नए मंत्री आज कोलकाता स्थित लोक भवन (पूर्व राजभवन) में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आर. एन.रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

यह विस्तार राज्य में भाजपा सरकार बनने के लगभग तीन सप्ताह बाद हो रहा है। 9 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ केवल कुछ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद अधिकांश विभाग सीधे मुख्यमंत्री के पास ही थे। अब पूर्ण मंत्रिपरिषद के गठन के साथ सरकार प्रशासनिक जिम्मेदारियों का व्यापक बंटवारा करने जा रही है।


feature-top