छ.ग : तहसीलदारों की हड़ताल शुरू, प्रशासनिक कामकाज पर असर

feature-top

छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके कारण राज्यभर में राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। यह हड़ताल सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में की जा रही है। तहसीलदार संघ ने मामले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाया है।


feature-top