राज्यसभा चुनाव में BJP की बड़ी रणनीति, क्रॉस वोटिंग पर खास नजर

feature-top

राज्यसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व आगामी चुनाव में अधिकतम सीटें सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन राज्यों पर विशेष नजर बनाए हुए है, जहां संख्या बल के समीकरण बेहद करीबी हैं और क्रॉस वोटिंग चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है।

निर्वाचन आयोग ने 18 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों और महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इन चुनावों में कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके कारण राजनीतिक दल उम्मीदवार चयन और संख्या प्रबंधन में जुट गए हैं।


feature-top