पहली जनसभा में CM विजय का बड़ा संदेश : राज्य के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सी. जोसेफ विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्तरी कज़गम (TVK) की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद पहली बड़ी जनसभा में राज्य के अधिकारों को लेकर सख्त रुख अपनाया। तिरुचिरापल्ली में आयोजित इस रैली में विजय ने साफ कहा कि उनकी सरकार “तमिलनाडु के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।”

यह रैली मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली विस्तृत सार्वजनिक सभा थी। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी के बीच विजय ने इसे जनता के प्रति आभार व्यक्त करने का मंच बताया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की पहचान, भाषा, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 


feature-top